सोनाक्षी-जहीर शादी के बंधन में बंधे, बेटी का हाथ थामे दिखे शत्रुघ्न सिन्हा

0
13

0 दामाद को लगाया तिलक, एक्ट्रेस ने लिखा- अब हम पति-पत्नी हैं

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आज शादी कर ली है। कपल की रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई है। तस्वीरों में रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल को तिलक लगाते नजर आए हैं। सोनाक्षी ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं। रजिस्टर्ड मैरिज के बाद सोनाक्षी-जहीर का रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रखा गया है। यहां हुमा कुरैशी, जहीर के पेरेंट्स समेत कई सेलेब्स शिरकत कर रहे हैं।

तकरीबन 1000 गेस्ट शामिल हुए
शाम को होने वाली इस पार्टी में डीजे गणेश परफॉर्म करेंगे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सिन्हा बैस्टियन रेस्टोरेंट में प्राइवेट पार्टी होस्ट करेंगी। इस पार्टी में तकरीबन 1000 गेस्ट इनवाइट किए गए हैं। पार्टी में डीजे गणेश सुबह 4 बजे तक बॉलीवुड मिक्स प्ले करेंगे। जहीर के मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग ने बताया है कि शादी का पहला कार्ड सलमान खान को गया है। वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की पूरी स्टार कास्ट भी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here