लंदन में बेबीमून मनाते नजर आए रणवीर-दीपिका

0
15

0 प्रेग्नेंट एक्ट्रेस की सुरक्षा के लिए 3 बॉडीगार्ड भी मौजूद रहे
लंदन/मुंबई। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में हैं। दोनों वहां अपना बेबीमून सेलिब्रेट कर रहे हैं।

सितंबर में पैरेंट्स बनने जा रहे कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों लंदन के एक कैफ से एक-दूसरे का हाथ पकड़े बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके तीन बॉडीगार्ड भी मौजूद थे। इस मौके पर दीपिका डेनिम जींस के साथ ब्लैक कार्डियन पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस और स्नीकर्स पेयर किए। वहीं रणवीर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक ट्राउजर्स में दिखाई दिए।

गुरुवार सुबह मुंबई से रवाना हुए थे
कपल बीते गुरुवार को ही मुंबई एयरपोर्ट से लंदन रवाना हुए थे। दीपिका 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं और सितंबर में अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस साल फरवरी में सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। लंदन जाने से ठीक एक दिन पहले दीपिका ने मुंबई में हुए अपकमिंग ‘कल्कि 2898 एडी’ के प्री-रिलीज इवेंट में शिरकत की थी।

‘कल्कि’ और ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगी दीपिका
वर्क फ्रंट पर दीपिका की अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ है। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे कलाकार नजर आएंगे। नाग अश्विन निर्देशित यह फिल्म 27 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस रोहित शेट्‌टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here